छावनी में तब्दील रहा बाबूबरही अफवाह का बाजार गर्म

बाबूबरही : प्रखंड मुख्यालय दिन भर छावनी में तब्दील रहा. जिले के तमाम आला अधिकारियों के साथ भारी संख्या में एसएसबी के जवान व पुलिस बल बाबूबरही में मौजूद रही. देर रात से ही पूरा प्रखंड मुख्यालय छावनी के शक्ल में तब्दील रहा. घटना के बाद देर शाम तक रह रहकर अधिकारियों का काफिला सड़क […]
बाबूबरही : प्रखंड मुख्यालय दिन भर छावनी में तब्दील रहा. जिले के तमाम आला अधिकारियों के साथ भारी संख्या में एसएसबी के जवान व पुलिस बल बाबूबरही में मौजूद रही. देर रात से ही पूरा प्रखंड मुख्यालय छावनी के शक्ल में तब्दील रहा. घटना के बाद देर शाम तक रह रहकर अधिकारियों का काफिला सड़क पर घूमता रहा व लोगों की शांत करने में जुटी रही. हालांकि जैसे ही अधिकारियों की टोली सड़क पर गुजरती लोग किसी दुर्घटना आशंका से आशंकित हो जाते. देर शाम तक महिला पुलिस जिला पुलिस बल व एसएसबी के जवान किसी भी अप्रिय घटना से निबटने के लिए तत्पर थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










