गरीब हूं, इसलिए मेरे बेटे का शव सऊदी में पड़ा है

पंडौल : रमजान के पावन माह में एक पाकिस्तानी युवक के द्वारा मेरे बेटे को मार दिया गया. मेरे बेटे का शव वहां बीते आठ दिनों से पड़ा है. पर उसे लाने की दिशा में कोई पहल नहीं की जा रही. इसका एक ही कारण है कि मैं गरीब हूं. मेरे पास ना तो कोई […]
पंडौल : रमजान के पावन माह में एक पाकिस्तानी युवक के द्वारा मेरे बेटे को मार दिया गया. मेरे बेटे का शव वहां बीते आठ दिनों से पड़ा है. पर उसे लाने की दिशा में कोई पहल नहीं की जा रही. इसका एक ही कारण है कि मैं गरीब हूं. मेरे पास ना तो कोई पैरवी है और ना ही इतना पैसा कि अधिकारियों व मंत्रियों को नजराना दे सकूं.
यदि यही हादसा किसी पैसे वाले के साथ घटा होती तो पूरा सरकार हाय तौबा मचा कर शव को वापस लाने की पहल करती. यह कहना है पुत्र की मौत से नाराज सोहैल के पिता छीतन की. बीते आठ दिनों से अपने बेटे के शव की प्रतीक्षा में ना तो सो सके हैं और ना ही सही से खाना ही हलक के नीचे उतर रहा है. कहते हैं कि जब तक बेटे का शव सुपूर्दे खाक नहीं हो जाता तब तक तो हर सुख चैन, खाना हराम लग रहा है. पर वे विवश हैं कि कुछ भी नहीं कर पाते. कहा कि हर कोई आकर यहां पर आश्वासन ही दे रहा है. कोई भी मेरे बेटे के शव को सउदी से लाने की पहल नहीं कर रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










