दोहरे हत्याकांड में वाहन सहित चालक गिरफ्तार

Published at :02 Jan 2017 6:40 AM (IST)
विज्ञापन
दोहरे हत्याकांड में वाहन सहित चालक गिरफ्तार

मधेपुरा : मधेपुरा पुलिस को दोहरे हत्याकांड में बड़ी सफलता हाथ लगी है. हत्या में प्रयोग किये गये वाहन के साथ-साथ चालक को पुलिस ने शनिवार रात को गिरफतार कर लिया. चालक की गिरफ्तारी उसके घर सुपौल जिला स्थित किशनपुर थाना के कुमरगंज वार्ड संख्या 13 से की गयी है. वहीं चालक के घर से […]

विज्ञापन

मधेपुरा : मधेपुरा पुलिस को दोहरे हत्याकांड में बड़ी सफलता हाथ लगी है. हत्या में प्रयोग किये गये वाहन के साथ-साथ चालक को पुलिस ने शनिवार रात को गिरफतार कर लिया. चालक की गिरफ्तारी उसके घर सुपौल जिला स्थित किशनपुर थाना के कुमरगंज वार्ड संख्या 13 से की गयी है. वहीं चालक के घर से ही पुलिस ने बीआर 50 पी 1418 नंबर की सूमो गोल्ड भी जब्त की. इधर, मधेपुरा पुलिस चालक से पूछताछ कर रही है. पूछताछ में चालक ने बताया कि शुक्रवार की रात गाड़ी में संजीत, अमरेश एवं राजीव मौजूद था. करीब 12 बजे रात में उनलोगों ने मधेपुरा स्टेशन के समीप उसे छोड़ दिया.

वहीं अमरेश ने कहा कि तुम यही रहो हमलोग आ रहे है. ज्ञात हो कि शनिवार की सुबह सदर थाना क्षेत्र के तुलसीबाड़ी पूल से उत्तर संजीत व राजीव की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. इस दोहरे हत्याकांड में छह लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. नामजद अभियुक्तों में अमरेश के अलावे चालक अर्जुन मालाकार को भी अभियुक्त बनाया गया है. किशनपुर कुमरगंज वार्ड संख्या 13 निवासी अर्जुन मालाकार अमरेश के सुमो गोल्ड का चालक था. इस संबंध में सदर थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि सदर पुलिस ने चालक को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है. हत्या में प्रयोग किये गये वाहन को जिसका नंबर बीआर 50 पी 1418 सूमो गोल्ड को भी सदर पुलिस ने जब्त कर लिया है. सदर थाना क्षेत्र के तुलसीबाड़ी नहर के समीप शनिवार की सुबह अपराधियों ने एक साथ दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन