चाइल्ड लाइन में हुआ खुला मंच कार्यक्रम का आयोजन

Published at :23 Dec 2016 5:43 AM (IST)
विज्ञापन
चाइल्ड लाइन में हुआ खुला मंच कार्यक्रम का आयोजन

पूर्णिया : चाइल्ड लाइन द्वारा गांधीनगर स्थित गैलेक्सी इंटरनेशनल स्कूल में खुला मंच कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बच्चों के बीच गीत-संगीत, नृत्य, कविता, म्यूजिकल चेयर, क्विज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. सफल हुए बच्चों को चाइल्ड लाइन की ओर से पुरस्कृत किया गया. बच्चों को चाइल्ड लाइन द्वारा टॉल फ्री नंबर 1098 पर […]

विज्ञापन

पूर्णिया : चाइल्ड लाइन द्वारा गांधीनगर स्थित गैलेक्सी इंटरनेशनल स्कूल में खुला मंच कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बच्चों के बीच गीत-संगीत, नृत्य, कविता, म्यूजिकल चेयर, क्विज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. सफल हुए बच्चों को चाइल्ड लाइन की ओर से पुरस्कृत किया गया.

बच्चों को चाइल्ड लाइन द्वारा टॉल फ्री नंबर 1098 पर सूचना देने की जानकारी देते हुए बताया गया कि खोये हुए बच्चे, घरों व दुकानों में काम करने वाले बच्चे, अनाथ बच्चे आदि की जानकारी दें. मौके पर स्कूल के प्रधानाध्यापक विभूति कुमार के अलावा सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं चाइल्ड लाइन के जिला समन्वयक संजीव कुमार सिंह, शहजादा हसन, मनीष चंद्रवंशी, मयुरेश गौरव, रूबी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन