चावल उपलब्ध करा दिया पर राशि का भुगतान नहीं

Published at :26 Aug 2016 6:02 AM (IST)
विज्ञापन
चावल उपलब्ध करा दिया पर राशि का भुगतान नहीं

एसएफसी कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं पैक्स अध्यक्ष मधेपुरा : पैक्सों द्वारा धान अधिप्राप्ति किये जाने के बाद एसएफसी को दो माह पूर्व ही चावल उपलब्ध करा दिया गया. लेकिन एसएफसी ने अभी तक पैक्सों को चावल का भुगतान नहीं किया है. चावल के मद में एसएफसी को करीब पांच करोड़ 43 लाख 99 […]

विज्ञापन

एसएफसी कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं पैक्स अध्यक्ष

मधेपुरा : पैक्सों द्वारा धान अधिप्राप्ति किये जाने के बाद एसएफसी को दो माह पूर्व ही चावल उपलब्ध करा दिया गया. लेकिन एसएफसी ने अभी तक पैक्सों को चावल का भुगतान नहीं किया है. चावल के मद में एसएफसी को करीब पांच करोड़ 43 लाख 99 हजार रुपये का भुगतान करना है. इधर 19 पैक्सों से प्राप्त चावल के एवज में एसएफसी ने एक करोड़ 85 लाख 16 हजार 554 रूपये का चेक 15 दिन पूर्व ही काट दिया, लेकिन स्थिति यह है कि एसएफसी के खाते में अभी मात्र एक सौ रुपये ही हैं. ऐसे में पैक्सों के खाते में बैंक राशि का भुगतान नहीं कर रही.
राशि भुगतान नहीं होने से पैक्स अध्यक्ष अब परेशान हैं. पैक्स अध्यक्षों का कहना है कि धान अधिप्राप्ति के दौरान सभी पैक्स को कॉपरेटिव बैंक से कैश क्रेडिट उपलब्ध कराया गया था. अब एसएफसी द्वारा राशि भुगतान नहीं किये जाने से पैक्स के खाते में इंटरेस्ट लग रहा है. इस वजह से सभी पैक्स अध्यक्ष परेशान हैं. पैक्स अध्यक्ष राशि भुगतान को लेकर लगातार एसएफसी कार्यालय का चक्कर काट रहे है. लेकिन भुगतान को लेकर कोई ठोस जबाब एसएफसी प्रबंध द्वारा नहीं दिया जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन