बिहार को उसके हक से रखा जा रहा वंचित

मधेपुरा : बीपी मंडल अगर नहीं होते तो वंचित तबके को उसका अधिकार नहीं मिलता. आज यह उस महामानव की देन है कि बिहार में पिछड़ों एवं वंचितों की सरकार है. संविधान समीक्षा के नाम पर मंडल मसीहा द्वारा दिये गये हक को छीनने की साजिश चल रही है. इससे न केवल सतर्क रहना होगा. […]
मधेपुरा : बीपी मंडल अगर नहीं होते तो वंचित तबके को उसका अधिकार नहीं मिलता. आज यह उस महामानव की देन है कि बिहार में पिछड़ों एवं वंचितों की सरकार है. संविधान समीक्षा के नाम पर मंडल मसीहा द्वारा दिये गये हक को छीनने की साजिश चल रही है. इससे न केवल सतर्क रहना होगा. बल्कि इस तरह की साजिश के विरूद्ध संघर्ष के लिए तैयार होकर मंडल आयोग की सिफारिशों को हूबहू लागू करने के लिए केंद्र पर दबाव बनाना होगा.
उपरोक्त बातें आपदा प्रबंधन मंत्री प्रो चंद्रशेखर ने गुरूवार को बीपी मंडल के पैतृक गांव मुरहो में उनकी 98 वीं जयंती पर आयोजित राजकीय समारोह को संबोधित करते हुए कही. वह यहां बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री तथा मंडल आयोग के प्रणेता बीपी मंडल की 98 वीं जयंती के मौके पर राजकीय समारोह में बिहार सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर शिरकत कर रहे थे. उन्होंने कहा बीपी मंडल जैसे महामानव के जीवन दर्शन से सीखते हुए यही संदेश देना चाहता हूं कि अधिकारी हों या मंत्री,
सांसद, विधायक, मुखिया से लेकर वार्ड पार्षद तक यह सीखें कि आप सभी जनता के सेवक हैं. आम आदमी को केंद्र में रखते हुए अपने कर्तव्य का पालन ईमानदारी से करें. उन्होंने जीवन भर कभी ईमानदारी से समझौता नहीं किया. जैसा विचार था वैसा ही जीवन जीते थे. मंत्री ने सख्ती के साथ कहा कि विगत दिनों कैबिनेट की विभिन्न बैठक में 80 अधिकारी डिसमिस किये गये है. अपनी बारी की प्रतिक्षा न करें. गड़बड़ी बर्दास्त नहीं की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




