पांचवीं बार होगा प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन

Published at :02 Aug 2016 5:38 AM (IST)
विज्ञापन
पांचवीं बार होगा प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन

मधेपुरा : प्रभात खबर का पांचवां प्रतिभा सम्मान समारोह मंगलवार को मधेपुरा में होगा. भूपेंद नारायण मंडल विश्वविद्यालय परिसर स्थित ऑडिटोरियम में मंगलवार को प्रभात खबर द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह के आयोजन की सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है. समारोह में जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थान यथा स्कूल व कॉलेज से 10वीं व 12वीं […]

विज्ञापन

मधेपुरा : प्रभात खबर का पांचवां प्रतिभा सम्मान समारोह मंगलवार को मधेपुरा में होगा. भूपेंद नारायण मंडल विश्वविद्यालय परिसर स्थित ऑडिटोरियम में मंगलवार को प्रभात खबर द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह के आयोजन की सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है. समारोह में जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थान यथा स्कूल व कॉलेज से 10वीं व 12वीं के प्रतिभावान बच्चों को प्रभात खबर की ओर से मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मनित किया जायेगा.

उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि कोसी प्रमंडल के आयुक्त कुंवर जंगबहादुर होंगे. विशिष्ट अतिथि के तौर पर बीएन मंडल विवि के प्रभारी कुलपति सह प्रतिकुलपति डाॅ जय प्रकाश नारायण झा, डीएम मो सोहैल, एसपी विकास कुमार जिप अध्यक्ष मंजू देवी, नगर परिषद के मुख्य पार्षद डा विशाल कुमार बबलू एवं विभिन्न कॉलेज के प्राचार्य व विवि के पदाधिकारी व सिंडिकेट सदस्य एवं सीनेट सदस्य प्रतिभावान बच्चों को प्रोत्साहित करेंगे.

वहीं अतिथि एएसपी राजेश कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी मो कयूम अंसारी, स्थापना उप समाहार्ता कृष्ण मोहन प्रसाद, एनडीसी मुकेश कुमार, डीआइओ सुनील कुमार, डीपीओ राखी कुमारी, डीटीओ जयप्रकाश नारायण, सिविल सर्जन डा गदाधर प्रसाद पांडेय, सदर एसडीएम संजय कुमार निराला होंगे. जबकि शहर के चिकित्सक डा अरूण कुमार मंडल, डा असीम प्रकाश, गिरिजा कपिलदेव उ.मा. विद्यालय की निदेशक संगीता यादव, टीपी कॉलेज के प्राचार्य डा एचएलएस जौहरी, मधेपुरा कॉलेज के प्राचार्य डा अशोक कुमार, होली क्रॉस स्कूल के प्राचार्या वंदना कुमारी, किड्स वर्ल्ड स्कूल के निदेशक राजेश एवं कुंदन, गौतम इंफोटेक के निदेशक अमित कुमार गौतम, न्यू मॉडन पब्लिक स्कूल के निदेशक नरेश भगत आदि सहित शहर अहम गणमान्य, शिक्षाविद की कार्यक्रम में महत्वपूर्ण उपस्थिति रहेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन