चेचक से पीड़ित बच्चे की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Apr 2016 6:34 AM (IST)
विज्ञापन

13 बच्चे अभी भी चेचक के कारण गंभीर रूप से आक्रांत है मुरलीगंज (मधेपुरा) : महादलित टोला खुसरूपट्टी में चेचक से एक चार वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी, जबकि 13 बच्चे अभी भी चेचक के कारण गंभीर रूप से आक्रांत हैं. विगत पांच दिन से चेचक का कहर इस टोले पर जारी है. इसके […]
विज्ञापन
13 बच्चे अभी भी चेचक के कारण गंभीर रूप से आक्रांत है
मुरलीगंज (मधेपुरा) : महादलित टोला खुसरूपट्टी में चेचक से एक चार वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी, जबकि 13 बच्चे अभी भी चेचक के कारण गंभीर रूप से आक्रांत हैं. विगत पांच दिन से चेचक का कहर इस टोले पर जारी है. इसके बावजूद पीड़ितों के इलाज की कोई विशेष व्यवस्था नहीं की जा रही है. हालांकि डॉक्टर गांव तक पहुंचे हैं लेकिन चेचक पीड़ित बच्चे अभी भी बेहतर दवाइयों से महफूज हैं. प्राप्त समाचार के अनुसार महादलित शिवा कुमार अपने ननिहाल खुशरूपट्टी में नाना पूलो ऋषिदेव के घर रहता था.
पिछले पांच दिन पहले चेचक से पीड़ित शिवा का इलाज नहीं होने के कारण शनिवार सुबह छह बजे जब मौत हुआ तब ग्रामीणों में अफरातफरी मच गया. इसकी सूचना ग्रामीणों ने अस्पताल को दिया जिस पर डॉक्टरों कि टीम गांव पहुंच कर इलाज शुरू कर दिया है. डा एसके सुधांशु ने बताया कि पीड़ितों का इलाज किया जा रहा है. इलाज के दौरान 13 बच्चे चेचक से ग्रसित बच्चे मिले हैं. जिसे जांच कर बचाव हेतु आवश्यक दवाई दी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




