लोक अदालते में 1244 मामलों का निष्पादन

Published at :10 Apr 2016 5:54 AM (IST)
विज्ञापन
लोक अदालते में 1244 मामलों का निष्पादन

मधेपुरा : व्यववाहर न्यायालय परिसर में संपन्न हुए लोक अदालत में विभिन्न तरह के मामलों का निबटारा हुआ. लोक अदालत के पहले बेंच में प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय के न्यायाधीश अतुल कुमार श्रीवास्तव, कुमारी कंचन एवं किरण कुमारी अधिवक्ता, सुमन कुमारी लिपिक एवं मदन कामती आदेशपाल थे. यहां विवाह से संबंधित मामले, घरेलू हिंसा से […]

विज्ञापन

मधेपुरा : व्यववाहर न्यायालय परिसर में संपन्न हुए लोक अदालत में विभिन्न तरह के मामलों का निबटारा हुआ. लोक अदालत के पहले बेंच में प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय के न्यायाधीश अतुल कुमार श्रीवास्तव, कुमारी कंचन एवं किरण कुमारी अधिवक्ता, सुमन कुमारी लिपिक एवं मदन कामती आदेशपाल थे. यहां विवाह से संबंधित मामले, घरेलू हिंसा से संबंधित मामले एवं महिला हेल्प से संबंधित मामले निबटाये गये.

इस बेंच में दो मामले का निष्पादन किया गया. वहीं दूसरे बेंच में नीरज कुमार द्वितीय सबजज फोर्थ, अनिल कुमार एवं सुचिंद्र कुमार सिंह अधिवक्ता, प्रवीण कुमार एवं सुधीर झा लिपिक एवं विनोद ठाकुर आदेशपाल थे. यहां दिवानी एवं राजस्व से संबंधित 1173 मामले सुलझाये गये. इस बेंच में सबसे पुराना 1997 का सुलझाया गया. यह सब जज प्रथम के न्यायालय में कार्य किये. वहीं तृतीय बेंच में राजेश प्रसाद अतरिक्त मुंशी, नीरज कुमार सिंह पिंटू एवं सत्येंद्र कुमार मिश्रा अधिवक्ता,

श्यामानंद सिंहा एवं बिनोद कुमार गुप्ता लिपिक एवं रामकिशुन आदेशपाल शामिल थे. जिसमें मजदूरी से संबंधित 69 मामले सुलझाये गये. यह अतरिक्त मुंशिफ के न्यायालय में कार्य किया. जिला विधि प्राधिकार के सचिव दशरथ मिश्रा ने बताया कि लोक में शांतिपूर्ण तरीके से मामले का सुलह किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन