नशा विमुक्ति केंद्र में आठ मरीजों की काउंसेलिंग

मधेपुरा : अचानक शराब छोड़ने से होने वाले प्रतिकूल असर से निबटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है. सदर अस्पताल परिसर में खोले गये नशा विमुक्ति केंद्र में इस बाबत कई महत्वपूर्ण व्यवस्था की गयी है. केंद्र के काउंसलर सुधा संध्या और विवेक कुमार अब तक शराब छोड़ चुके आठ व्यक्तियों को मानसिक […]
मधेपुरा : अचानक शराब छोड़ने से होने वाले प्रतिकूल असर से निबटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है. सदर अस्पताल परिसर में खोले गये नशा विमुक्ति केंद्र में इस बाबत कई महत्वपूर्ण व्यवस्था की गयी है. केंद्र के काउंसलर सुधा संध्या और विवेक कुमार अब तक शराब छोड़ चुके आठ व्यक्तियों को मानसिक रूप में से शराब से तौबा करने के लिए तैयार कर चुके है. वातानुकूलित नशा मुक्ति केंद्र में करीब 44 प्रकार की अतिआवश्यक दवाएं उपलब्ध है.
सदर अस्पताल के प्रबंधक संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि अभी तक नशा मुक्ति केंद्र में एक भी रोगियों को एडमिट नहीं किया गया है. शराब छोड़ने के बाद होने वाली परेशानी से जूझता हुआ एक भी मरीज सदर अस्पताल नहीं पहुंचा है. लेकिन ऐसी किसी भी परिस्थिति के लिए नशा मुक्ति केंद्र तैयार है. मरीजों को यहां सरकारी स्तर पर बिना किसी खर्च के समुचित इलाज मुहैया करवाया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




