पशुओं का किया गया उपचार

Published at :21 Nov 2015 8:17 PM (IST)
विज्ञापन
पशुओं का किया गया उपचार

पशुओं का किया गया उपचार मधेपुरा : शुक्रवार को जिले के उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र के तेलडीहा में प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय के चिकित्सक डाॅ अशोक कुमार एवं डाॅ सुमित कुमार के द्वारा पशुओं का इलाज किया गया. वहीं इलाज के उपरांत दवाई भी बांटी गयी. मौके पर डॉक्टरों ने पशुपालकों को पशु में होने वाले […]

विज्ञापन

पशुओं का किया गया उपचार

मधेपुरा : शुक्रवार को जिले के उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र के तेलडीहा में प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय के चिकित्सक डाॅ अशोक कुमार एवं डाॅ सुमित कुमार के द्वारा पशुओं का इलाज किया गया. वहीं इलाज के उपरांत दवाई भी बांटी गयी. मौके पर डॉक्टरों ने पशुपालकों को पशु में होने वाले रोग के लक्षण के बारे में भी बताया.

वहीं उन्होंने कहा कि किसी भी पशु को किसी भी रोग का लक्षण दिखाई दें तो इसकी तुरंत जानकारी उपलब्ध करवाये या पशु को अस्पताल ले आये. उसका समुचित उपचार किया जायेगा. इस आशय की जानकारी देते हुए जिला पशु चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ उपेंद्र नारायण प्रसाद सिंह ने कहा कि अगर इलाज में डॉक्टरों के द्वारा लापरवाही बरती जाती है तो विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन