सड़क की जर्जर स्थिति बनेगी चुनावी मुद्दा

Published at :26 Oct 2015 7:34 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क की जर्जर स्थिति बनेगी चुनावी मुद्दा

सड़क की जर्जर स्थिति बनेगी चुनावी मुद्दाफोटो – मधेपुरा 12कैप्शन – — तीन पंचायत के दर्जनों गांवों का एक मात्र साधन है यह सड़क — प्रतिनिधि, शंकरपुरतीन पंचायत को जोड़ने वाला मुख्य सड़क आज भी प्रशासन व स्थानीय जनप्रतिनिधियों का उपेक्षा का शिकार बना हुआ है. यह सड़क प्रखंड मुख्यालय के निकट से मध्य विद्यालय […]

विज्ञापन

सड़क की जर्जर स्थिति बनेगी चुनावी मुद्दाफोटो – मधेपुरा 12कैप्शन – — तीन पंचायत के दर्जनों गांवों का एक मात्र साधन है यह सड़क — प्रतिनिधि, शंकरपुरतीन पंचायत को जोड़ने वाला मुख्य सड़क आज भी प्रशासन व स्थानीय जनप्रतिनिधियों का उपेक्षा का शिकार बना हुआ है. यह सड़क प्रखंड मुख्यालय के निकट से मध्य विद्यालय कल्लहुआ पश्चिम होते हुए मोरा खाप की और जाने वाली करीब 10 किलोमीटर की सड़क है. इस रास्ते से तीन पंचायत बेहरारी, मोरा कबियाही एवं मोरा झरकाहा , चोराहा कबियाही, गौरराहा, मोरा रामनगर, जैसे दर्जनों गांव के लोगों का प्रखंड मुख्यालय आने का एक मात्र मार्ग है. लेकिन इस सड़क में कटान एवं गडढे को देखने के बाद ऐसा लगता है कि सड़क में गड्ढा है या गड्ढे में सड़क . जबतक लोग कुछ समझ पाते तब तक दुर्घटना के शिकार हो जाते है. इस रास्ते पर चारपहिया वाहन का परिचालन लोग यह सोच कर बंद कर दिया है कि इस रास्ते से चलना खतरे से खाली नहीं है. जबकि इस मार्ग में कई मतदान बूथ भी है और इसी रस्ते से मतदान के समय पदाधिकारियों का जाना आना भी होगा. इस क्षेत्र के हजारों लोगों को उम्मीद था कि चुनाव से पहले इस मार्ग का कायाकल्प होगा. लेकिन वह भी नहीं होने से ग्रामीणों में काफी आक्रोश है. रविंद्र मेहता प्रकाश दास जयप्रकाश मेहता अरुण यादव गजेंद्र यादव सहित कई ग्रामीणों ने कहा की इस क्षेत्र के लोगों को आवश्यक सेवा जैसे स्वास्थ्य और प्रशासनिक कामों के लिए लोगों को आठ किलो मीटर के जगह 16 से 20 किलो मीटर की सफर तय कर प्रखंड मुख्यालय पहुंचता है. चुनाव में इस क्षेत्र लोगों को सड़क और बिजली मुख्य मुद्दा के रूप में प्रत्याशी को लोगों के बीच जवाब देना होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन