असामाजिक तत्वों पर रखें निगाह

उदाकिशुनगंज : शांतिपूर्ण व भयमुक्त चुनाव संपन्न कराने को लेकर बुधवार को एसडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी मुकेश कुमार ने सेक्टर व पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की. जिसमें उपस्थित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया. आलगनगर विधान सभा क्षेत्र के 31 व बिहारीगंज विधान सभा क्षेत्र के लिए 25 सेक्टर पदाधिकारियों को प्रतिनियोजित किया […]
उदाकिशुनगंज : शांतिपूर्ण व भयमुक्त चुनाव संपन्न कराने को लेकर बुधवार को एसडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी मुकेश कुमार ने सेक्टर व पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की.
जिसमें उपस्थित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया. आलगनगर विधान सभा क्षेत्र के 31 व बिहारीगंज विधान सभा क्षेत्र के लिए 25 सेक्टर पदाधिकारियों को प्रतिनियोजित किया गया है.
एसडीओ मुकेश कुमार ने बैठक में उपस्थित सभी सेक्टर पदाधिकारियों से कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में जाकर यह पता लगाने का काम करें कि कोई दबंग व्यक्ति मतदाताओं को धमका कर किसी खास प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने के लिए बाध्य व मतदाताओं को किसी प्रकार का प्रलोभन तो नहीं दिया जा रहा है.
अगर ऐसी कोई सूचना मिले तो वरीय पदाधिकारियों को इसकी सूचना दें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










