मुख्यमंत्री ने दिया विभिन्न योजनाओं का लाभ

मधेपुरा. समारोह के दौरान मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के द्वारा सैकड़ों लाभुकों को विभिन्न योजनाओं की लाभ भी दिया गया. इस दौरान टेंगराहा भोकराहा गांव में 61 महादलित परिवारों के बीच जमीन का बासगीत परचा वितरित किया गया. बासगीत परचा वितरण करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि महादलित परिवार सरकारी भूमि का चयन कर संबंधित […]
मधेपुरा. समारोह के दौरान मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के द्वारा सैकड़ों लाभुकों को विभिन्न योजनाओं की लाभ भी दिया गया. इस दौरान टेंगराहा भोकराहा गांव में 61 महादलित परिवारों के बीच जमीन का बासगीत परचा वितरित किया गया.
बासगीत परचा वितरण करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि महादलित परिवार सरकारी भूमि का चयन कर संबंधित अंचलाधिकारी को मात्र आवेदन दे, और उस भूमि का अंचलाधिकारी तय समय सीमा पर बासगीत परचा लाभुकों को उपलब्ध करवा देंगे.
इस दौरान कन्या विवाह योजना के 39 लाभुक नवविवाहिता को भी चेक प्रदान किया गया. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत 35, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन के तहत 12, लक्ष्मी बाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत 2 और नि:शक्तता पेंशन योजना के तहत 6 लाभुकों को पेंशन राशि मुहैया करायी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










