चयन पत्र नहीं देने पर वार्ड सदस्य ने जतायी आपत्ति

Updated at : 11 May 2018 4:59 AM (IST)
विज्ञापन
चयन पत्र नहीं देने पर वार्ड सदस्य ने जतायी आपत्ति

आलमनगर : प्रखंड मुख्यालय के उत्तरी पंचायत अंतर्गत वार्ड 10 में सेविका का चयन में ग्राम सभा किया गया. इसके बावजूद चयन पत्र नहीं देने पर वार्ड सदस्य ने सीडीपीओ को आवेदन देकर चयन पत्र देने का गुहार लगायी है. वार्ड सदस्य भोला मंडल ने आवेदन में बताया है कि सर्वाधिक अंक रहने के कारण […]

विज्ञापन

आलमनगर : प्रखंड मुख्यालय के उत्तरी पंचायत अंतर्गत वार्ड 10 में सेविका का चयन में ग्राम सभा किया गया. इसके बावजूद चयन पत्र नहीं देने पर वार्ड सदस्य ने सीडीपीओ को आवेदन देकर चयन पत्र देने का गुहार लगायी है. वार्ड सदस्य भोला मंडल ने आवेदन में बताया है कि सर्वाधिक अंक रहने के कारण ग्राम सभा से डोली कुमारी को सेविका पद के के लिए चयन किया गया. इसके बावजूद आवेदिका डोली कुमारी पर आरोप लगाकर चयन पत्र देने से मना कर दिया गया,

जबकि मार्गदर्शिका में आवेदिका के केवल पति और ससुर का जिक्र किया गया है. आवेदिका का घर इस पंचायत में है एवं इसी आधार पर राशन कार्ड आधार कार्ड मतदाता पहचान पत्र व बैंक पासबुक बना हुआ है. वही आवेदिका की सास वर्ष 2013-14 मई इंदिरा आवास योजना का भी लाभ ले चुकी है, लेकिन मौके पर मौजूद मजिस्ट्रेट सह सीओ विकास कुमार सिंह ने बाल विकास परियोजना के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के मार्गदर्शन मिलने तक चयन पत्र देने पर रोक लगा दिया.

चयन पत्र मिलने में विलंब होने पर वार्ड 10 के वार्ड सदस्य भोला मंडल ने मंगलवार को सीडीपीओ रेखा कुमारी को आवेदन देकर सर्वाधिक अंक प्राप्त डोली कुमारी को चयन पत्र देने की मांग की है. सीडीपीओ रेखा कुमारी ने बताया कि डीपीओ के निर्देश के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी. वही ग्राम सभा पर्यवेक्षक सीओ विकास कुमार सिंह ने बताया कि दूसरे स्थान पर रहे सेविका पद के आवेदनकर्ता द्वारा कई आरोप लगाये गये हैं. इसलिए डीपीओ से मार्गदर्शन मांगा गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन