महिला के साथ छेड़खानी के मामले में दो गिरफ्तार

Updated at : 31 Jan 2018 4:39 AM (IST)
विज्ञापन
महिला के साथ छेड़खानी के मामले में दो गिरफ्तार

मधेपुरा : ट्रेन में महिलाएं के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में आरपीएफ ने दो युवक को गिरफ्तार कर लिया है. रेलवे सुरक्षा बल के उपनिरीक्षक तारकेश्वर प्रसाद यादव ने बताया कि ट्रेन संख्या 55563 अप सवारी गाड़ी में बनमनखी स्टेशन से रामचंद्र ऋषिदेव अपने परिवार के साथ चढ़े स्टेशन से गाड़ी खुली तो उनके […]

विज्ञापन

मधेपुरा : ट्रेन में महिलाएं के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में आरपीएफ ने दो युवक को गिरफ्तार कर लिया है. रेलवे सुरक्षा बल के उपनिरीक्षक तारकेश्वर प्रसाद यादव ने बताया कि ट्रेन संख्या 55563 अप सवारी गाड़ी में बनमनखी स्टेशन से रामचंद्र ऋषिदेव अपने परिवार के साथ चढ़े स्टेशन से गाड़ी खुली तो उनके परिवार के साथ बोगी में पहले से बैठे चार पांच युवक ने छेड़खानी कर शुरूकर दिया, जिसका विरोध रामचंद्र ने किया तो युवकों ने उनसे उलझ गये.

उन्होंने बताया कि जब ट्रेन मुरलीगंज पहुंची तो रामचंद्र ने ट्रेन गार्ड को घटना की जानकारी दी. ट्रेन गार्ड द्वारा मधेपुरा रेलवे सुरक्षा बल को सूचना दिया गया. दीनापट्टी हॉल्ट पर आरपीएफ के उपनिरीक्षक तारकेश्वर प्रसाद यादव ने अपने बल के साथ मो इरशाद व मो खुदुश को गिरफ्तार कर लिया तलाशी में दो चाकू भी बरामद किया गया. आरोपी को बनमनखी रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट ले जाया गया. वहां से खगड़िया जेल भेज दिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन