सिपाही को जख्मी कर रेलवे ट्रैक पर फेंका

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Mar 2014 4:42 AM

विज्ञापन

जमुई : किऊल-जमुई रेलखंड के मननपुर स्टेशन के केबिन के समीप अपराधियों ने बुधवार को देर संध्या सिपाही सुभाष कुमार राय को मारपीट कर रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया. सदर अस्पताल में इलाजरत श्री राय ने बताया कि 27 फरवरी को नालंदा में योगदान देकर वहीं से लखीसराय, शेखपुरा, मुंगेर और जमालपुर रेल व नवगछिया […]

विज्ञापन

जमुई : किऊल-जमुई रेलखंड के मननपुर स्टेशन के केबिन के समीप अपराधियों ने बुधवार को देर संध्या सिपाही सुभाष कुमार राय को मारपीट कर रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया. सदर अस्पताल में इलाजरत श्री राय ने बताया कि 27 फरवरी को नालंदा में योगदान देकर वहीं से लखीसराय, शेखपुरा, मुंगेर और जमालपुर रेल व नवगछिया एसपी को डाक देने के लिए निकले थे. डाक देकर लौटने के क्रम में बुधवार को देर संध्या बंशीपुर स्टेशन पर पाटलिपुत्र एक्सप्रेस में सवार हुए तो 4-5 लोग उनके साथ साथ गाली-गलौज व मारपीट करने लगे.

उन्होंने विरोध किया तो बैग छीन कर उन्हें मननपुर स्टेशन के केबिन के समीप ट्रेन से फेंक दिया. होश में आने पर जीआरपी मननपुर से संपर्क किया तो उन लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई पहुंचाया. घटना के बाबत पीड़ित द्वारा जीआरपी मननपुर में पप्पू यादव सहित अन्य चार लोगों पर मारपीट कर बैग छीनने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन