वार्ड पार्षद व नपकर्मियों ने ली शपथ

Published at :26 Jan 2017 6:13 AM (IST)
विज्ञापन
वार्ड पार्षद व नपकर्मियों ने ली शपथ

लखीसराय : बुधवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर नगर परिषद के मुख्य पार्षद सुषमा देवी ने नगर नप ईओ, नगर प्रबंधक समेत सभी वार्ड पार्षकों को शपथ दिलायी. युवा और भावी मदाताओं का सशक्तिकरण को लेकर हम भारत के नागरिक, लोकतंत्र में आपकी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम […]

विज्ञापन

लखीसराय : बुधवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर नगर परिषद के मुख्य पार्षद सुषमा देवी ने नगर नप ईओ, नगर प्रबंधक समेत सभी वार्ड पार्षकों को शपथ दिलायी. युवा और भावी मदाताओं का सशक्तिकरण को लेकर हम भारत के नागरिक, लोकतंत्र में आपकी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं को बनाये रखनें तथा स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर, धर्म वर्ग,

जाति, समुदाय भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे का शपथ ग्रहण कराया गया. शपथ ग्रहण समारोह में नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी संतोष कुमार रजक, उप मुख्य पार्षद अरविंद पासवान, नगर प्रबंधक अमित कुमार, वार्ड पार्षद रिंकू देवी, गौतम कुमार, रंजीत राम, जॉन मिल्टन पासवान, संतोष कुमार समेत अन्य वार्ड पार्षद मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन