आरोपी की जान लेने पर आमदा थी उग्र भीड़

Published at :27 Nov 2016 4:05 AM (IST)
विज्ञापन
आरोपी की जान लेने पर आमदा थी उग्र भीड़

सिकंदरा : शनिवार की सुबह पुलिस संदीप के शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए जैसे ही उसके दरवाजे से लेकर आगे बढ़ी लोगों का आक्रोश भड़क उठा. इसी दौरान हत्या के एक आरोपी शम्भू दास के भांजे राजीव कुमार पर लोगों की नजर जैसे ही पड़ी भीड़ उसपर टूट पड़ी और उसकी धुनाई शुरू कर […]

विज्ञापन

सिकंदरा : शनिवार की सुबह पुलिस संदीप के शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए जैसे ही उसके दरवाजे से लेकर आगे बढ़ी लोगों का आक्रोश भड़क उठा. इसी दौरान हत्या के एक आरोपी शम्भू दास के भांजे राजीव कुमार पर लोगों की नजर जैसे ही पड़ी भीड़ उसपर टूट पड़ी और उसकी धुनाई शुरू कर दी.हालांकि पुलिस ने राजीव को भीड़ के चंगुल से निकालकर अपने कब्जे में ले लिया

और सड़क पर खड़ी अपने बोलेरो में बंद कर दिया. लेकिन आक्रोशित भीड़ ने पुलिस वाहन को घेरकर बोलेरो में बंद राजीव पर फिर से टूट पड़ी.इस दौरान राजीव को बचाने के चक्कर में कई पुलिकर्मियों को भी चोटें आयी. थाना अध्यक्ष विवेक भारती ने मौके की नजाकत को भांपते हुए हत्यारोपी राजीव को लेकर गांव से निकल गये. पुलिस के जाते ही उग्र भीड़ शंभु दास व उसके भाई शंकर दास को खोजते हुए उसके घर में घुस गयी.लोगों के हुजूम को देखकर शंभु दास ने खुद को एक कमरे में अंदर से बंद कर लिया.लेकिन आक्रोशित भीड़ दरवाजा तोड़ने पर आमदा हो गयी.

इधर मामले की जानकारी पाते ही थाना अध्यक्ष विवेक भारती एक बार फिर से दल बल के साथ वापस लौटे और भीड़ को तितर बितर किया. जिसके बाद पुलिस ने शंभु दास को गिरफ्तार कर लेती चली गयी. साथ ही सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसके घर की महिलाओं को भी साथ ले गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन