नहर में पलटी ट्रक दो लोगों की मौत

Published at :10 Nov 2016 6:48 AM (IST)
विज्ञापन
नहर में पलटी ट्रक दो लोगों की मौत

लखीसराय/चानन : चानन थाना क्षेत्र के दाढ़ीसीर गांव में बुधवार की देर शाम एक टाटा 407 मिनी ट्रक पलटने से दो लोगों की मौत हो गयी. वहीं दो दर्जन लोग घायल हो गये. सभी घायलों को सदर अस्पताल में भरती कराया गया है़ घटना के संबंध में चानन थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि बुधवार […]

विज्ञापन

लखीसराय/चानन : चानन थाना क्षेत्र के दाढ़ीसीर गांव में बुधवार की देर शाम एक टाटा 407 मिनी ट्रक पलटने से दो लोगों की मौत हो गयी. वहीं दो दर्जन लोग घायल हो गये. सभी घायलों को सदर अस्पताल में भरती कराया गया है़ घटना के संबंध में चानन थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि बुधवार को उरैन गांव के जोगिंदर सिंह के नाती का मुंडन संस्कार कराने गांव के ही रिश्तेदार का टाटा 407 पास के शृंगीऋषि धाम गये हुए थे,

जहां से लौटने के दौरान दाढ़ीसीर गांव के पास नहर में पलट गयी़ गाड़ी पलटने से उस पर सवार दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये़ जिन्हें आसपास के लोगों व पुलिस के सहयोग से सदर अस्पताल में भरती कराया गया़ जहां घायलों में से दो लोगों की अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही मौत हो गयी. मरनेवालों में उरैन गांव के सरोज सिंह के पुत्र श्रीकांत सिंह व अरूण सिंह की पत्नी सुनीता देवी शामिल हैं. अन्य सभी घायलों का सदर अस्पताल में इलाज किया जा रहा है.

दो दर्जन से अधिक घायल
शृंगीऋषि धाम से मुंडन करा कर लौट रहे थे उरैन गांव के ग्रामीण
चानन के दाढ़ीसीर गांव के पास की घटना
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन