लिट्टी में गांजा डाल कर जेल में भेजने का प्रयास

Published at :20 Jul 2016 2:13 AM (IST)
विज्ञापन
लिट्टी में गांजा डाल कर जेल में भेजने का प्रयास

लखीसराय : मंगलवार को जेल में बंद कैदी के पास दो लिट्टी के अंदर गांजे का पुड़िया भर कर जेल के अंदर भेजे जाने का प्रयास करती मुलाकाती दो महिला रिश्तेदारों को कारा पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया़ महिलाओं के पास से दो लिट्टी जिसमें गांजा का पुड़िया भरा था बरामद किया गया़ हिरासत […]

विज्ञापन

लखीसराय : मंगलवार को जेल में बंद कैदी के पास दो लिट्टी के अंदर गांजे का पुड़िया भर कर जेल के अंदर भेजे जाने का प्रयास करती मुलाकाती दो महिला रिश्तेदारों को कारा पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया़ महिलाओं के पास से दो लिट्टी जिसमें गांजा का पुड़िया भरा था बरामद किया गया़

हिरासत में ली गयी महिला द्वारा आगे से इस तरह की गलती नहीं करने की बात कह आरजू मिन्नत करने के बाद उसे चेतावनी देते हुए काराधीक्षक ने छोड़ा़ इस संबंध में काराधीक्षक ललन कुमार सिन्हा ने बताया कि सूर्यगढ़ा प्रखंड के नंदपुर गांव निवासी 57 वर्षीय सुधा सिंह विगत कुछ दिन पूर्व ही गिरफ्तार होकर जेल में पहुंचा था़ जिससे मिलने मंगलवार को उसकी पत्नी मंजु देवी तथा उसकी सास उषा देवी जेल गेट पर पहुंची थी़

मुलाकात के बाद दोनों महिलाओं ने बंदी के लिए घर से लाये खाने को देने की बात कही, लेकिन जब खाने को चेक किया गया तो खाने की सामग्रियों में शामिल लिट्टी की जांच करने पर उसमें गांजा भरा पाया गया, जिसके बाद दोनों महिलाओं को हिरासत में लिया गया, लेकिन दोनों महिलाएं पहली बार पहुंची थी और उनके द्वारा पुन: इस तरह की गलती नहीं करने की बात कहने पर, चेतावनी देते हुए छोड़ दिया गया़ वहीं उन्होंने बताया कि उक्त बंदी से मुलाकात पर तीन महीने का प्रतिबंध लगा दिया गया है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन