उचक्के ने बैंक में दंपती से की 17 हजार रुपये की ठगी

Published at :10 Jun 2016 6:04 AM (IST)
विज्ञापन
उचक्के ने बैंक में दंपती से की 17 हजार रुपये की ठगी

लखीसराय : गुरुवार को नया बाजार भारतीय स्टेट बैंक शाखा परिसर से राशि निकाल कर जा रहे वृद्ध दंपती से दो उच्चकों ने बैंक परिसर में ही झांसा देकर 17 हजार रुपये उड़ा लिये. मिली जानकारी के अनुसार उरैन पंचायत के मंझियावा ग्रामवासी शंकर राम अपनी पत्नी रिचा देवी के साथ बैंक खुलने के बाद […]

विज्ञापन

लखीसराय : गुरुवार को नया बाजार भारतीय स्टेट बैंक शाखा परिसर से राशि निकाल कर जा रहे वृद्ध दंपती से दो उच्चकों ने बैंक परिसर में ही झांसा देकर 17 हजार रुपये उड़ा लिये. मिली जानकारी के अनुसार उरैन पंचायत के मंझियावा ग्रामवासी शंकर राम अपनी पत्नी रिचा देवी के साथ बैंक खुलने के बाद अपने रुपये निकालने पहुंचे.

रुपये निकालने के बाद वे बैंक परिसर में ही रुपये को गिन रहे थे. इसी समय पास में खड़े दो लड़कों ने उनसे रुपये गिनने में मदद करने की बात कही व निकाले गये 20 हजार रुपये को लेकर गिनना शुरू कर दिया और मौका देख कर उच्चकों ने उनके 20 हजार रुपये में से 17 हजार रुपये गायब कर उन्हें तीन हजार रुपये दे दिया व बैंक से फरार हो गये. पीडि़त ने बताया कि उनके पुत्र ने जलंधर से मजदूर का भुगतान करने के लिए राशि भेजी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन