शराब के साथ शराबी को हिरासत में लिया

Published at :12 May 2016 6:07 AM (IST)
विज्ञापन
शराब के साथ शराबी को हिरासत में लिया

कई बोगी से शराब किया गया बरामद झाझा : उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने उत्पाद अधीक्षक प्रह्लाद प्रसाद भूषण के नेतृत्व में बुधवार को झाझा स्टेशन पर धनबाद -पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस से झारखंड राज्य निर्मित 76 पाउच देशी शराब, इसी रेलागाड़ी के सामान्य बोगी से 23 बोतल एम्पेरिअल ब्लू नामक विदेशी शराब, सियालदह -मुजफ्फरपुर तेज […]

विज्ञापन

कई बोगी से शराब किया गया बरामद

झाझा : उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने उत्पाद अधीक्षक प्रह्लाद प्रसाद भूषण के नेतृत्व में बुधवार को झाझा स्टेशन पर धनबाद -पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस से झारखंड राज्य निर्मित 76 पाउच देशी शराब, इसी रेलागाड़ी के सामान्य बोगी से 23 बोतल एम्पेरिअल ब्लू नामक विदेशी शराब, सियालदह -मुजफ्फरपुर तेज सवारी गाड़ी से रॉयल स्टैग की 12 विदेशी शराब बरामद किया है. इसके आलावे कोलकाता-अमृतसर एक्सप्रेस से एक शराबी को भी उतारा है.
उत्पाद अधीक्षक प्रह्लाद प्रसाद भूषण ने बताया कि प्लेटफार्म तथा सभी आने-जाने वाली रेलगाड़ी में जांच-पड़ताल के दौरान शराब अौर शराबी को गिरफ्त में लिया गया है. गिरफ्त में लिये गये व्यक्ति के बाद पदाधिकारी ने बताया कि वह बांका जिला के बेलहर निवासी केशव कुमार सिंह के रुप में पहचान किया गया है.
ये व्यक्ति जसीडीह स्टेशन पर चढ़ा था तथा वैष्णो देवी जा रहा था.उन्होनें बताया कि बिहार सरकार द्वारा पूर्ण शराब बंदी को लेकर यह मुहिम चलायी जा रही है.झारखंड से सटे होने के कराण शराब की तस्करी को रोकने के लिए तब तक अभियान चलाया जाएगा जबतक तस्करी रुक नहीं जाता है .मौके पर उत्पाद निरीक्षक नित्यानंद प्रसाद , उत्पाद अवर निरीक्षक प्राणेश कुमार , जी आर पी सुरेन्द्र सिंह , शिव नारायण यादव , अमानुल्लाह खान समेत कई जवान मौजूद थे .
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन