यह शराबबंदी नहीं, रिश्वतखोरी की शुरुआत है: सांसद

Published at :07 Apr 2016 5:02 AM (IST)
विज्ञापन
यह शराबबंदी नहीं, रिश्वतखोरी की शुरुआत है: सांसद

लखीसराय : राज्य सरकार ने शराब बंदी नहीं बल्कि रिश्वत खोरी की शुरुआत की है. बंद करना ही है तो सरकार रिश्वतखोरी बंद कराये. उक्त बातें क्षेत्रीय सांसद वीणा देवी ने बुधवार को प्रभात खबर से बातचीत में कही. सांसद ने कहा कि शराबबंदी की घोषणा कर राज्य सरकार ने अवैध कमाई का दरवाजा खोल […]

विज्ञापन

लखीसराय : राज्य सरकार ने शराब बंदी नहीं बल्कि रिश्वत खोरी की शुरुआत की है. बंद करना ही है तो सरकार रिश्वतखोरी बंद कराये. उक्त बातें क्षेत्रीय सांसद वीणा देवी ने बुधवार को प्रभात खबर से बातचीत में कही. सांसद ने कहा कि शराबबंदी की घोषणा कर राज्य सरकार ने अवैध कमाई का दरवाजा खोल दिया है. यह नीतीश जी का नौटंकी है. उन्होंने कहा कि अगर नीतीश जी पूर्ण शराब बंदी चाहते हैं, तो सूबे के विधायक सहित जिलाधिकारी,

आरक्षी अधीक्षक एवं उत्पाद अधीक्षक को गांधी मैदान में बुला कर वरदी की कसम खिलायें कि एक सिक्का घूस के तौर पर नहीं लेंगे. सांसद ने कहा कि शराबबंदी लागू होने के बाद घूसखोरी काफी बढ़ जायेगी. दोषी लोगों को मोटी रकम लेकर छोड़ा जायेगा. मौके पर अमित उर्फ चिक्कू सिंह, प्रभात कुमार, जिला भाजपा अध्यक्ष कन्हैया कुमार, जिला लोजपा अध्यक्ष जॉन मिल्टन पासवान, साबिकपुर के पूर्व मुखिया हीरा राम आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन