आग से 50 घर जल कर राख
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Apr 2016 1:09 AM (IST)
विज्ञापन

लगभग 25 लाख रुपये क्षति कार अनुमान लखीसराय : प्रखंड के समीपवर्त्ती शाम्हों अकहा प्रखंड के सलहा सैदपुर बरारी दो पंचायत के तिलाठी गांव में शनिवार की देर शाम आग लग जाने से 50 घर जल कर राख हो गये. प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात लगभग 10 बजे अचानक आग लग गयी. जिससे भुटू […]
विज्ञापन
लगभग 25 लाख रुपये क्षति कार अनुमान
लखीसराय : प्रखंड के समीपवर्त्ती शाम्हों अकहा प्रखंड के सलहा सैदपुर बरारी दो पंचायत के तिलाठी गांव में शनिवार की देर शाम आग लग जाने से 50 घर जल कर राख हो गये. प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात लगभग 10 बजे अचानक आग लग गयी. जिससे भुटू यादव, उपेंद्र महतो, छोटन महतो, रामानुज महतो, रामकरण महतो सहित चार दर्जन के करीब घरों में आग लग जाने से 25 लाख रुपये संपति के नुकसान का अनुमान है.
इसमें अनाज व नगद रुपये सहित घर का सारा फर्नीचर शामिल है.
वहीं आग लगने से बेघर हुए परिवारों को प्रखंड के समाज सेवी मुकेश चौधरी ने दरी व प्लास्टिक तिरपाल का वितरण कर खुले आसमान के नीचे रहने में राहत प्रदान करने कि कोशिश की. जबकि दियारा विकास समिति के संस्थापक सदस्य दीपक कुमार, राजीव नयन सिंह,
अमित कुमार आदि के द्वारा तत्काल अगलगी से पीड़ित परिवारों को भोजन व दवाईयां मुहैया करायी गयी. इस दुख की घड़ी में जिप प्रत्याशी पुष्पा देवी व राजनंदनी देवी के अलावे, गोपाल कुमार, प्रमोद कुमार सिंह, रणधीर कुमार उर्फ नुनू सिंह, मदन मोहन सिंह, इंद्रदेव चौधरी सहित गांव के अन्य ने भी मदद की. घटना के बारे में प्रशासन को भी सूचना दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










