दो को सात साल व एक को पांच साल कैद की मिली सजा

Published at :11 Feb 2016 4:00 AM (IST)
विज्ञापन
दो को सात साल व एक को पांच साल कैद की मिली सजा

लखीसराय : बुधवार को फास्ट ट्रैक कोर्ट के एडीजे केके अग्रवाल ने भादवि पार्ट टू की धारा में सुधीर सिंह, रामाशीष सिंह को सात साल व अरुण कुमार सिंह को वृद्ध देखते हुए पांच वर्ष की सजा सुनायी. लोक अभियोजक यदुनंदन प्रसाद ने बताया कि लखीसराय कांड संख्या 153/89 सेशन 136/58 में एडीजे केके अग्रवाल […]

विज्ञापन

लखीसराय : बुधवार को फास्ट ट्रैक कोर्ट के एडीजे केके अग्रवाल ने भादवि पार्ट टू की धारा में सुधीर सिंह, रामाशीष सिंह को सात साल व अरुण कुमार सिंह को वृद्ध देखते हुए पांच वर्ष की सजा सुनायी. लोक अभियोजक यदुनंदन प्रसाद ने बताया कि लखीसराय कांड संख्या 153/89 सेशन 136/58 में एडीजे केके अग्रवाल ने अभियुक्त सुधीर सिंह, रामाशीष सिंह व अरुण सिंह को सजा सुनायी है.

इन पर आरोप है कि छह बजे सूचक सरेश सिंह के चाचा हीरा सिंह, मधुसूदन सिंह व बबलू सिंह अपने घर की मरम्मती करा रहे थे. इसी बीच रामाशीष सिंह, सुधीर सिंह, अरुण सिंह वगैरह ने लाठी, फरसा व पिस्तौल के साथ मारपीट की. इसमें हीरा सिंह काफी जख्मी हो गये. उनकी पीएमसीएच में इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी. इनके विरुद्ध भादवि धारा 304 पार्ट के तहत सजा सुनायी. लोक अभियोजक अपर लोक पक्ष की ओर से राम विलास शर्मा थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन