जिले भर में भूकंप का झटका, कोई हताहत नहीं

Published at :15 Dec 2015 7:07 PM (IST)
विज्ञापन
जिले भर में भूकंप का झटका, कोई हताहत नहीं

लखीसराय/चानन : मंगलवार की सुबह जिले भर में भूकंप का हल्का झटका महसूस किया गया. हालांकि इससे किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. जानकारी के मुताबिक मंगलवार की सुबह 8.05 बजे लोगों को जमीन में आंशिक कंपन महसूस हुआ. इसे अधिकतर लोग महसूस भी नहीं कर पाये. जब सगे-संबंधियों के द्वारा भूकंप का […]

विज्ञापन

लखीसराय/चानन : मंगलवार की सुबह जिले भर में भूकंप का हल्का झटका महसूस किया गया. हालांकि इससे किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. जानकारी के मुताबिक मंगलवार की सुबह 8.05 बजे लोगों को जमीन में आंशिक कंपन महसूस हुआ. इसे अधिकतर लोग महसूस भी नहीं कर पाये.

जब सगे-संबंधियों के द्वारा भूकंप का झटका महसूस किये जाने की जानकारी लेने की प्रक्रिया शुरू हुई तो लोग हरकत में आये. प्रत्यक्षदर्शी अमित के मुताबिक वह कुर्सी पर बैठा अपना कार्य कर रहा था. तभी झटका महसूस हुआ. इधर चानन प्रतिनिधि के मुताबिक प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को भूकंप का हल्का झटका महसूस किया गया. प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेशर कुमार ने बताया कि इससे कोई नुकसान होने की सूचना नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन