बुधवार की रात हुई तेज बारिश के घर गिरा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Aug 2015 3:36 AM

विज्ञापन

चानन : प्रखंड के भलुई पंचायत के मननपुर गांव में बुधवार की रात हुई तेज बारिश के कारण माकेश्वर यादव का मिट्टी का बना मकान ढह गया जिसमें श्री यादव के परिवार बाल-बाल बचा. वहीं काफी बारिश के कारण पीड़ित परिवार दूसरे के घरों में जाकर शरण लिये. माकेश्वर यादव ने बताया कि रात को […]

विज्ञापन

चानन : प्रखंड के भलुई पंचायत के मननपुर गांव में बुधवार की रात हुई तेज बारिश के कारण माकेश्वर यादव का मिट्टी का बना मकान ढह गया जिसमें श्री यादव के परिवार बाल-बाल बचा.

वहीं काफी बारिश के कारण पीड़ित परिवार दूसरे के घरों में जाकर शरण लिये. माकेश्वर यादव ने बताया कि रात को सोये अवस्था में तेज बारिश के कारण घर का आधा हिस्सा गिर गया. एक ही घर रहने के कारण अब सिर छुपाने का संकट आ गया है. वहीं सीओ को भी जानकारी दे दी गयी है. इस संबंध में सीओ सुरेश प्रसाद शर्मा ने बताया कि इसकी जांच कर सरकार की ओर मिलने वाली सहायता राशि पीड़ित परिवार को दी जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन