डीएम ने दिया मामलों के निष्पादन का निर्देश

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Jul 2015 9:10 AM

विज्ञापन

लखीसराय. शनिवार को जिलाधिकारी मनोज कुमार ने कार्यालय अधीक्षक , जिला एवं जिला अंतर्गत सभी कार्यालयों के प्रधानों की बैठक आयोजित की. इसमें विधानसभा, विधान परिषद के पत्रों, डीसी बिल का सामंजन, जन शिकायत, उच्च न्यायालय के सीडब्लूजेसी व एमजेसी, सूचना के अधिकार सहित कई कार्यो की समीक्षा की. डीएम ने प्रधानों से कहा कि […]

विज्ञापन
लखीसराय. शनिवार को जिलाधिकारी मनोज कुमार ने कार्यालय अधीक्षक , जिला एवं जिला अंतर्गत सभी कार्यालयों के प्रधानों की बैठक आयोजित की. इसमें विधानसभा, विधान परिषद के पत्रों, डीसी बिल का सामंजन, जन शिकायत, उच्च न्यायालय के सीडब्लूजेसी व एमजेसी, सूचना के अधिकार सहित कई कार्यो की समीक्षा की.

डीएम ने प्रधानों से कहा कि विधानसभा व विधान परिषद के द्वारा जिला स्तर पर पूछे गये प्रश्नों का सोमवार तक निष्पादन करें. लंबित डीसी बिल को जल्द ही सामंजन करने का निर्देश दिया.

सूचना के अधिकार में उन्होंने कहा कि संबंधित पत्रों का ससमय निष्पादन करें. बैठक मे वरीय उप समाहर्ता भानु प्रताप, कार्यालय अधीक्षक मिश्री चौधरी, प्रधान सहायक शंभु कुमार, कृष्णदेव प्रसाद, शमशेर आलम, अशोक कुमार, शंभु यादव, महेश मेहता, श्याम सुंदर कु मार, सतीश कुमार, अशोक कुमार सहित कई प्रधान उपस्थित थे. दूसरी बैठक में मुख्यमंत्री टीका योजना के संबंध में चर्चा की गयी. इस दौरान एक भी बच्च टीकाकरण से वंचित नहीं रहने का निर्देश दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन