रेलवे पार्क में सब्जी मंडी बना कर हो रही उगाही
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 May 2015 10:11 AM
लखीसराय: किऊल-मोकामा रेल खंड के लखीसराय स्टेशन के नया बाजार की ओर बने रेल पार्क पर इन दिनों अवैध दुकानदारों का कब्जा है. इस वजह से बच्चों के खेलने जगह खत्म हो गयी है. हालांकि पार्क में रेलवे की ओर से नये पुल निर्माण कार्य किया किया जा रहा है. इसके बावजूद पार्क के आसपास […]
इसकी वजह से रेल पुलिस व अधिकारियों को मोटी कमाई हो रही है. लेकिन इसकी वजह से इधर से गुजरनेवाले गुजरने वाले रेल यात्रियों को काफी परेशानी होती है. सब्जी मंडी में लगी भीड़ की वजह से कई रेल यात्रियों की ट्रेन भी छूट जाती है. बजरंग बली मंदिर के बगल में मछली की बिक्री करायी जाती है. इससे पूजा करने जाने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. इस पूरे मामले में रेल प्रशासन द्वारा कार्रवाई नहीं की जाती है. हां, यह जरूर होता है कि कभी कोई पदाधिकारी बाहर से निरीक्षण के लिए आ रहे होते हैं, तो इन दुकानों को हटा लिया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










