अगलगी में दो घर राख एक लाख की हुई क्षति
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Apr 2015 8:32 AM
कजरा: पीरीबाजार थाना क्षेत्र के विशनुपर महादलित टोले में मंगलवार की संध्या शकली देवी व सुनील सदा के फूस के घर में आग लग गयी. दोनों घरों के एक लाख की संपत्ति राख हो गयी. शकली देवी ने बताया कि अज्ञात कारण से लगी आग से घर का सभी सामान जल गया. इसमें 50 हजार […]
कजरा: पीरीबाजार थाना क्षेत्र के विशनुपर महादलित टोले में मंगलवार की संध्या शकली देवी व सुनील सदा के फूस के घर में आग लग गयी. दोनों घरों के एक लाख की संपत्ति राख हो गयी. शकली देवी ने बताया कि अज्ञात कारण से लगी आग से घर का सभी सामान जल गया. इसमें 50 हजार से अधिक की क्षति हुई है.
वहीं पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि गोपाल पासवान ने बताया कि कमाली सदा का घर जलने से करीब 50 हजार की क्षति हुई है. पंचायत के मुखिया सरस्वती देवी ने अगलगी से पीड़ित दोनों बीपीएल परिवार को तत्काल पांच-पांच सौ रुपये देकर आर्थिक सहायता प्रदान की. मुखिया ने बताया कि सरकारी अनुदान के लिए सीओ सुभाष प्रसाद को आवेदन दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










