आयोजन: बड़ी दुर्गा स्थान में पहली बार हो रही चैती दुर्गा पूजा, भव्य मेले की हो रही है तैयारी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Mar 2015 7:48 AM
सूर्यगढ़ा: स्थानीय बाजार स्थित बड़ी स्थान परिसर में पहली बार चैती नवरात्र पर दुर्गा प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की जा रही है. यहां समाजसेवी दिलीप अग्रवाल की देखरेख में लगभग पांच करोड़ की लागत से भव्य मंदिर का निर्माण कार्य पिछले डेढ़ वर्ष से प्रगति पर है. मंदिर में पहली बार चैती नवरात्र के […]
पहली बार यहां बड़ी दुर्गा पूजा समिति द्वारा चैती नवरात्र का आयोजन किया गया है. मंदिर परिसर में मूर्तिकार सुनील पंडित द्वारा मां दुर्गा की प्रतिमा का रंग रोगन कर अंतिम स्वरूप दिया जा रहा है. गया से आये पंडित रंजय कुमार एवं सूर्यगढ़ा के अंशु कुमार द्वारा विधि पूर्वक दुर्गा सप्तशती का पाठ कर मां की पूजा की जा रही है. प्रतिमा स्थापना में धर्मप्रेमी अनिल वर्मा, जयशंकर अग्रवाल, राजकपूर भाई पटेल, बनबारी राय, पंकज सिंह, विष्णु लुहारूका, कैलाश ठठेरा एवं प्रमोद अग्रवाल का आर्थिक सहयोग सराहनीय रहा. मंदिर परिसर में आकर्षक प्रवेश द्वार का निर्माण कर विद्युत सज्जा की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










