धूप के बावजूद ठंड से राहत नहीं

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Jan 2015 1:38 PM

विज्ञापन

लखीसराय : पछुआ हवा के कारण शीतलहर का प्रकोप मंगलवार को भी बना रहा. हालांकि सुबह से ही खिली धूप के कारण थोड़ी राहत मिली. लेकिन उत्तर भारत की भीषण ठंड के कारण धूप भी बेअसर साबित हो रहा था. सुबह पारा 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दिन चढ़ने के साथ ठंड से थोड़ी […]

विज्ञापन
लखीसराय : पछुआ हवा के कारण शीतलहर का प्रकोप मंगलवार को भी बना रहा. हालांकि सुबह से ही खिली धूप के कारण थोड़ी राहत मिली. लेकिन उत्तर भारत की भीषण ठंड के कारण धूप भी बेअसर साबित हो रहा था.
सुबह पारा 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दिन चढ़ने के साथ ठंड से थोड़ी राहत मिली. लेकिन शाम ढलते ही पूरा इलाका पुन: ठंड की चपेट में आ गया. पछुआ हवा के कारण हाड़ कंपा देने वाली ठंडक से लोग परेशान रहे.
साथ ही फिलहाल ठंड से राहत मिलती नजर नहीं आयी. लोग सुबह और शाम अलाव सेंक कर ठंड से बचने की कोशिश करते नजर आये. हालांकि पिछले दो दिनों की अपेक्षा ठंड में कमी देखी गयी. लेकिन कनकनी के कारण स्कूली बच्चों को काफी परेशानी हुई. हवा से बाइक चालकों को परेशानी बनी रही. स्वेटर, कोट, जैकेट में भी लोगों को ठंड लग रही थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन