भूमि विवाद में मारपीट, तीन जख्मी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Jan 2015 9:26 AM

विज्ञापन

लखीसराय: सोमवार की अहले सुबह टाउन थाना की बेलौरी पंचायत अंतर्गत कुरौता गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जम कर मारपीट हुई. इसमें एक पक्ष के महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. उनका इलाज स्थानीय सदर अस्पताल में कराया जा रहा है. पीड़ितों ने कहा कि उमेश यादव […]

विज्ञापन

लखीसराय: सोमवार की अहले सुबह टाउन थाना की बेलौरी पंचायत अंतर्गत कुरौता गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जम कर मारपीट हुई. इसमें एक पक्ष के महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. उनका इलाज स्थानीय सदर अस्पताल में कराया जा रहा है. पीड़ितों ने कहा कि उमेश यादव एवं योगी यादव के बीच कई माह से भूमि विवाद चल रहा था.

सोमवार की सुबह उमेश की पुत्री अपने गली में सफाई कर रही थी. उसी समय योगी यादव की पत्नी आ कर उसके साथ गाली-गलौज करने लगी. विरोध करने पर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया. बाद में मारपीट हो गयी. मारपीट में एक पक्ष के तीन लोग, उमेश यादव, उसका पुत्र विष्णुदेव यादव, पुत्री मीणा देवी घायल हो गयी.

मीणा के सिर में गहरी चोट आयी. स्थानीय लोगों के सहयोग से तीनों जख्मी को सदर अस्पताल पहुंचाया गया. पीड़ित मीना देवी ने बताया कि वे लोग अपने घर के आगे सफाई कर रहे थे. उसी समय योगी यादव, उसका पुत्र राजीव कुमार और योगी यादव की पत्नी लाठी-डंडे व हथियार के साथ मारपीट करने लगे. वहीं टाउन थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि इस संबंध में उन्हें कोई आवेदन नहीं मिला है. हालांकि मामले की जानकारी मिली है. मामले की छानबीन की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन