युवक की सिर काट कर हत्या
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:48 PM
झाझा : थाना क्षेत्र के जमुखरैया पंचायत के जमुखरैया गांव के बगल उलाय नदी के पश्चिमी क्षेत्र के जंगल में एक सर कटी शव मिली है. मृतक की पहचान सोनो प्रखंड के अरबड़िया गांव निवासी महेंद्र यादव के रूप में हुई है. मृतक विगत सोमवार को गिद्धौर प्रखंड के अलखपुरा गांव अपने बहन के घर […]
झाझा : थाना क्षेत्र के जमुखरैया पंचायत के जमुखरैया गांव के बगल उलाय नदी के पश्चिमी क्षेत्र के जंगल में एक सर कटी शव मिली है. मृतक की पहचान सोनो प्रखंड के अरबड़िया गांव निवासी महेंद्र यादव के रूप में हुई है.
मृतक विगत सोमवार को गिद्धौर प्रखंड के अलखपुरा गांव अपने बहन के घर गया हुआ था. किसी के फोन आने पर वह घर से हावड़ा के लिए निकला था. शव को झाझा पुलिस ने बरामद कर लिया गया है. सिर कटी शव को देखने आस-पास के सैकड़ों लोग जमा हो गये. थाना प्रभारी संजीव कुमार ने इसकी पुष्टि की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










