लाभुकों के खाता खुलवाने में विलंब पर गहरी नाराजगी

लखीसराय : समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में मंगलवार को जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षात्मक बैठक एडीएम सह डीडीसी विनय कुमार मंडल की अध्यक्षता मे संपन्न हुई. मिशन इंद्रधनुष में कार्य कुशलता में कमी, बंध्याकरण की उपलब्धि मात्र 9 प्रतिशत रहने, प्रसव कार्य में हृास, लाभुकों के खाता खुलवाने में हो रही विलंब आदि को लेकर […]
लखीसराय : समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में मंगलवार को जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षात्मक बैठक एडीएम सह डीडीसी विनय कुमार मंडल की अध्यक्षता मे संपन्न हुई. मिशन इंद्रधनुष में कार्य कुशलता में कमी, बंध्याकरण की उपलब्धि मात्र 9 प्रतिशत रहने, प्रसव कार्य में हृास, लाभुकों के खाता खुलवाने में हो रही विलंब आदि को लेकर गहरी नाराजगी व्यक्त कर इसमें सुधार लाने को लेकर विभिन्न दिशा निर्देश दिये गये.
खाता खुलवाने में आधार कार्ड की कमी को दूर करने के लिए सदर अस्पताल में आधार कार्ड निर्माण केंद्र की स्थापना किया गया है. 21 नवंबर से 4 दिसंबर तक चलने वाली पुरुष नसबंदी पखवारा पर हुई चर्चा में बड़हिया एवं सदर अस्पताल में इसकी व्यवस्था रहने के कारण इन अस्पतालो में इच्छुक पुरुष को रेफर करने का निर्देश दिया गया है. इसके लिये 43 पुरुष नसबंदी कार्य का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. जननी बाल सुरक्षा योजना में पिछड़ रहे सूर्यगढ़ा को स्थिति में सुधार लाने, सदर अस्पताल में एएनसी जांच के दौरान ही खाता खुलवाने आदि का निर्देश दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




