अनियिमत विद्युत आपूर्ति से लोगों में आक्रोश

पौआखाली : पौआखाली फीडर में बिजली की लगातार आंख मिचौली ने इस उमस भरी गरमी में उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ा दी है. मंगलवार के दिन पौआखाली आसपास दिन का तापमान 36 डिग्री सेल्शियस रहने से लोग गर्मी से काफी परेशान रहे. खासकर दिन में घंटों बिजली की गैर मौजूदगी ने आम लोगों की परेशानियों को […]
पौआखाली : पौआखाली फीडर में बिजली की लगातार आंख मिचौली ने इस उमस भरी गरमी में उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ा दी है. मंगलवार के दिन पौआखाली आसपास दिन का तापमान 36 डिग्री सेल्शियस रहने से लोग गर्मी से काफी परेशान रहे. खासकर दिन में घंटों बिजली की गैर मौजूदगी ने आम लोगों की परेशानियों को काफी बढ़ा दिया.
लोग गरमी से निजात पाने के लिए जेनेरेेटर व इनवर्टर आदि सुविधा का इस्तेमाल करने को विवश हुए. पौआखाली फीडर में रसिया, भौलमारा, जियापोखर, मालिनगांव, डुमरिया आदि स्थानों के उपभोक्ता इस उमस भरी गर्मी में बिजली सप्लाई में हो रही परेशानी को लेकर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा है कि बिजली विभाग पौआखाली फीडर के उपभोक्ताओं के साथ अन्याय कर रही है़ दिन और रात लगातार बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशानी में है. उपभोक्ताओं ने विद्युत विभाग से सप्लाई में सुधार लाने के लिए आग्रह किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




