लोक अदालत में 310 मामलों का हुआ निष्पादन

किशनगंज : व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया़ राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायिक पदाधिकारियों के चार पीठ ने विभिन्न वादों की सुनवाई करते हुए सुलह करवाये़ वादों में सुनवाई करते हुए सुलह करा कर सुलहनीय राशि रिकवरी करायी गयी है, जिसमें बैंक संबंधों मामलों में 310 मामलों का […]
किशनगंज : व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया़ राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायिक पदाधिकारियों के चार पीठ ने विभिन्न वादों की सुनवाई करते हुए सुलह करवाये़ वादों में सुनवाई करते हुए सुलह करा कर सुलहनीय राशि रिकवरी करायी गयी है, जिसमें बैंक संबंधों मामलों में 310 मामलों का निपटारा कराया गया और
एक करोड़ 25 लाख 37 हजार 509 रूपये रिकवरी करायी गयी है. बीएसएनएल से संबंधित 32 मामलों पर सुनवाई कर समझौता करते हुए एक लाख 15 हजार 263 रूपये रिकवरी कराये गये 17 सुलहनीय आपराधिक मामले एवं एक दिवानी मामले समेत कुल 360 मामलों में एक करोड़ 16 लाख 52 हजार 772 रुपये की रिकवरी करते हुए लोक अदालत में निष्पादन हुआ़ राष्ट्रीय लोक अदालत में चार दावा वाद के मामले में फरियादी को जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष दिनेश प्रसाद सिंह ने फरियादी को चेक प्रदान किया़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




