जिला परिषद की सात समितियां गठित, दो समिति अध्यक्ष के पास

किशनगंज : िजप की सभी सात समितियों का गठन गुरुवार को कर दिया गया है. बिहार राज्य पंचायत राज अध्यादेश धारा-77-1 के तहत जिला परिषद की सभी सात समितियां- सामान्य स्थायी समिति, वित्त अंकेक्षण एवं योजना समिति, शिक्षा समिति, लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण एवं ग्रामीण स्वास्थ्य समिति, सामाजिक न्याय समिति, लोक कार्य समिति एवं उत्पादन […]
किशनगंज : िजप की सभी सात समितियों का गठन गुरुवार को कर दिया गया है. बिहार राज्य पंचायत राज अध्यादेश धारा-77-1 के तहत जिला परिषद की सभी सात समितियां- सामान्य स्थायी समिति, वित्त अंकेक्षण एवं योजना समिति, शिक्षा समिति, लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण एवं ग्रामीण स्वास्थ्य समिति,
सामाजिक न्याय समिति, लोक कार्य समिति एवं उत्पादन समिति का गठन कर दिया गया है. जिला परिषद अध्यक्षा रूकिया बेगम से प्राप्त प्रस्ताव के आलोक में उक्त समितियों का गठन डीडीसी सह जिला परिषद के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी रामजी साह ने किया है. सामान्य एवं स्थायी समिति तथा वित्त अंकेक्षण एवं योजना समिति का अध्यक्ष पद जिप अध्यक्षा रूकिया बेगम के जिम्मे रखा गया है. जबकि इन दोनों समितियों का सचिव पद डीडीसी सह जिप के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बनाए गए हैं. वहीं अन्य सभी पांच समितियों के सचिव पद पर जिला पदाधिकारी द्वारा एक-एक पदाधिकारी को नामित किया जाएगा. जिला पार्षद उत्पादन समिति का तंजीमा खातून को अध्यक्ष बनाया गया है. वहीं जिला पार्षद गणेश मूर्मू को सामाजिक न्याय समिति का अध्यक्ष बनाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




