बिजली के हाईटेंशन तार गुजरने से लोग संशकित

दिघलबैंक : लोहागाड़ा पंचायत के तालगाछ हटिया के उपर से गुजर रही हाई टेंशन ग्यारह हजार वोल्ट का बड़ी घटना को आमंत्रण दे रही है़ हालांकि इस झुलते जर्जर नंगा तार से कई वर्ष पूर्व एक घटना घट चुकी है़ जिसमें एक किसान मो अमजद अली की मौत हो गयी थी तथा उसका लड़का रफीक […]
दिघलबैंक : लोहागाड़ा पंचायत के तालगाछ हटिया के उपर से गुजर रही हाई टेंशन ग्यारह हजार वोल्ट का बड़ी घटना को आमंत्रण दे रही है़ हालांकि इस झुलते जर्जर नंगा तार से कई वर्ष पूर्व एक घटना घट चुकी है़
जिसमें एक किसान मो अमजद अली की मौत हो गयी थी तथा उसका लड़का रफीक आलम पूरी तरह जल गया था़ घटना के संबंध में स्थानीय लोग पूर्व सरपंच विपीन मोहन यादव, विनोद मोहन यादव, पूर्व मुखिया शंकर आनंद बताते है कि वह किसान बैलगाड़ी पर धान काट कर लाद रहा था जो झुलते हुए हाई टेंशन तार के संपर्क में आ गया़ घटना के एक दशक से भी ज्यादा बीत जाने के बाद भी बिजली विभाग ने कोई सीख नहीं ली न तो तार ही बदला और ना ही उसे उपर उठाया गया़ अभी हालात यह है कि अगर लोग अपने सर पर कोई उंचा सामान लेकर जाये तो इस तार के चपेट में आ सकते है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




