पैसा नहीं मिलने से लोग परेशान

Published at :09 Dec 2016 4:15 AM (IST)
विज्ञापन
पैसा नहीं मिलने से लोग परेशान

दिघलबैंक : टबंदी के एक माह बाद भी दिघलबैंक प्रखंड में पैसे को लेकर हाहाकार की स्थिति है और अब पैसा नहीं मिलने पर लोग उग्र होने लगे हैं. गुरुवार को उतर बिहार ग्रामीण की टप्पू शाखा में ग्राहक पैसा नहीं मिलने से खासे नाराज दिखे़ लोगों का कहना था कि जब रिज़र्व बैंक पैसे […]

विज्ञापन

दिघलबैंक : टबंदी के एक माह बाद भी दिघलबैंक प्रखंड में पैसे को लेकर हाहाकार की स्थिति है और अब पैसा नहीं मिलने पर लोग उग्र होने लगे हैं. गुरुवार को उतर बिहार ग्रामीण की टप्पू शाखा में ग्राहक पैसा नहीं मिलने से खासे नाराज दिखे़ लोगों का कहना था कि जब रिज़र्व बैंक पैसे की कोई कमी नहीं होने की बात कह रहा है तो फिर पैसे क्यों नहीं दिये जा रहे है़ं दिघलबैंक में एटीएम की संख्या बहुत कम है और उसमें से भी अधिकांश बंद है. ऐसे में पैसे को लेकर मारामारी की स्थिति है, जबकि बैंक अधिकारी पैसे नहीं मिलने की बात कह कर अपना पल्ला झाड़ रहे है़ं

टप्पू शाखा प्रबंधक अर्जुन कुमार ने बताया कि जरूरत के हिसाब से मुख्य शाखा पैसे ही नहीं दे रही है तो हम लोग क्या करें, जबकि पैसों को लेकर बुधवार को तुलसिया शाखा में ग्राहकों ने जम कर बवाल किया था और शाखा प्रबंधक को शाखा में जाने से घंटों रोके रखा़
कहते हैं कोऑर्डिनेटर: यूबीजीबी के कोऑर्डिनेटर ने इस संबंध में बताया कि राशि की किल्लत है. शुक्रवार से पर्याप्त राशि उपलब्ध करा दी जायेगी़
कहते हैं आरएम : यूबीजीबी के रीजनल मैनेजर अररिया मो शोएब ने बताया कि जरूरत के मुताबिक राशि उपलब्ध नहीं है़ सोमवार को राशि भेजी जाएगी़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन