डीएम ने बुधरा पंचायत का लिया जायजा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Nov 2016 6:39 AM (IST)
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के सात निश्चय यात्रा की तैयारी में प्रशासन ने झोंकी ताकत पोठिया : मुख्यमंत्री के दिसंबर में संभावित सात निश्चय यात्रा के दौरान पोठिया प्रखंड के बुधरा पंचायत में आगमन को लेकर डीएम पंकज दीक्षित, एसडीओ मो शफीक, डीएम आपदा सह प्रभारी डीडीसी रामजी साह सहित कई पदाधिकारियों ने बुधवार को बुधरा गांव, नयाबाड़ी […]
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के सात निश्चय यात्रा की तैयारी में प्रशासन ने झोंकी ताकत
पोठिया : मुख्यमंत्री के दिसंबर में संभावित सात निश्चय यात्रा के दौरान पोठिया प्रखंड के बुधरा पंचायत में आगमन को लेकर डीएम पंकज दीक्षित, एसडीओ मो शफीक, डीएम आपदा सह प्रभारी डीडीसी रामजी साह सहित कई पदाधिकारियों ने बुधवार को बुधरा गांव, नयाबाड़ी टोला सहित इसके आस-पास कई गांवों का दौरा कर हर घर जल, नल तथा शौचालय निर्माण का जायजा लिया. जिलाधिकारी ने मौकेपर ही कई तरह की सुझाव भी संबंधित पदाधिकारियों को दिया़ इसी दौरान उन्होंने आरईओ 1 तथा टू को सड़क जहां खराब है उसे अविलंब ठीक करने का निर्देश दिया.
जल नि:सरण विभाग के कार्यपालक अभियंता को नयाबाड़ी में जल जमाव की समस्या को देखते हुए निकासी हेतु हल निकालने को कहा़ वहीं एसडीओ मो शफीक को सड़क किनारे लगे किशनगंज-चिचुआबाड़ी पीडब्लूडी दो किनारे रखे कूड़ा करकट की साफ सफाई की जिम्मेवारी सौंपी. जिलाधिकारी ने एक किसान के धान खेत में धान कटाई करा कर उन्होंने स्वयं नापी भी कराया़ इस मौके पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी हीरामुनि प्रभाकर, वरीय उपसमाहर्ता मनीष कुमार, बीडीओ संदीप कुमार पांडे, सीओ समीर कुमार, स्थानीय मुखिया सपना देवी, संजय उपाध्याय, उप मुखिया जुल्फेकार आलम, मनोज सिंह, डी लोकनाथ आदि उपस्थित थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




