सोशल मीडिया में अफवाहों का बाजार गर्म

किशनगंज : वर्तमान परिस्थिति एवं आम लोगों के आपाधापी के बीच सोशल मीडिया ग्रुप में तरह-तरह के झूठे मैसेज एवं अफवाहों का बाजार गर्म है़ कभी किसी बड़े चिकित्सक के यहां तो कभी किसी बड़े ज्वेलरी के शो रूम में छापेमारी की अफवाह फैलती है तो कभी नमक की किल्लत की अफवाह फैलती रहती है़ […]
किशनगंज : वर्तमान परिस्थिति एवं आम लोगों के आपाधापी के बीच सोशल मीडिया ग्रुप में तरह-तरह के झूठे मैसेज एवं अफवाहों का बाजार गर्म है़ कभी किसी बड़े चिकित्सक के यहां तो कभी किसी बड़े ज्वेलरी के शो रूम में छापेमारी की अफवाह फैलती है तो कभी नमक की किल्लत की अफवाह फैलती रहती है़ इस कड़ी में एक मैसेज सोशल ग्रुप में चल रहा है कि जिसमें कहा जा रहा है कि बहन बेटी की शादी हो तो शादी के कार्ड पर अपने क्षेत्र के डीसीपी का मोहर लगवा कर आरबीआइ से पांच लाख रुपये तक निकाल सकते है़ं किशनगंज जिले में न तो डीसीपी पदस्थापित हैं न ही आरबीआइ का कार्यालय है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




