दुकान में एक महीने में दोबारा हुई चोरी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Jul 2016 8:14 AM (IST)
विज्ञापन

पौआखाली : पौआखाली बाजार के दुकानों में चोरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. एक माह पूर्व जिस किराना गल्ला दुकान में चोरी की वारदात को अज्ञात चोरों द्वारा अंजाम दिया गया था. फिर उसी दुकान में बीती रात को चोरों ने सामान पर हाथ साफ कर दिया है. इस घटना से […]
विज्ञापन
पौआखाली : पौआखाली बाजार के दुकानों में चोरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. एक माह पूर्व जिस किराना गल्ला दुकान में चोरी की वारदात को अज्ञात चोरों द्वारा अंजाम दिया गया था. फिर उसी दुकान में बीती रात को चोरों ने सामान पर हाथ साफ कर दिया है.
इस घटना से नाराज पीड़ित व्यवसायी मो सितारे ने बताया कि उनकी दुकान में एक महीने के अंदर दूसरी बार चोरी की घटना घटी है. पीड़ित ने थाना में घटना की शिकायत दोबारा करने से इंकार करते हुए कहा कि बाजार में लचर पुलिसिंग के कारण छह माह के अंदर आधे दर्जन दुकानों में चोरी की घटनाएं घटी है़ व्यवसायी इस मामले को वरीय पुलिस पदाधिकारियों के संज्ञान में देकर कार्रवाई की मांग करने वाले है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




