मां ने ममता के साथ निभाया मतदान का फर्ज

Published at :15 May 2016 6:11 AM (IST)
विज्ञापन
मां ने ममता के साथ निभाया मतदान का फर्ज

ठाकुरगंज : एक बच्चे के प्रति मां की ममता का कोई मोल नहीं होता़ वहीं लोकतंत्र में एक वोट का मोल होता है़ नवजात बच्चे की मां की दुविधा कोई भी समझ सकता है़ कई मांओ ने बच्चे को घर पर छोड़ वोट देने नहीं जा सकती क्योंकि बच्चा छोटा है, परंतु वोट देना भी […]

विज्ञापन

ठाकुरगंज : एक बच्चे के प्रति मां की ममता का कोई मोल नहीं होता़ वहीं लोकतंत्र में एक वोट का मोल होता है़ नवजात बच्चे की मां की दुविधा कोई भी समझ सकता है़ कई मांओ ने बच्चे को घर पर छोड़ वोट देने नहीं जा सकती क्योंकि बच्चा छोटा है, परंतु वोट देना भी जरूरी है़

समस्या का समाधान यूं निकाला की मां की ममता के साथ मतदान का कर्त्तव्य भी निभाया़ एक मां महिलाओं की लंबी कतार पर खड़ी एक महिला अपने कलेजे के टुकड़े को ले मतदान केद्र पहुंची और अपनी बारी का इंतजार के लिए लंबी कतार पर घंटों खड़ी रही़ आदर्श मतदान केंद्र पर अपने छोटे बच्चे को कंधे पर ले शकुंतला देवी मतदान करने पहुंची़ कहा कि घर में कोई नहीं था, इसलिए बेटे को साथ लाई हूं. बच्चे को घर में छोड़ नहीं सकती थी और वोट देना भी जरूरी है़ वोट से गांव की सरकार चुना जायेगा़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन