बालू लदे ट्रक से शराब की बोतल बरामद
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Apr 2016 6:56 AM (IST)
विज्ञापन

ट्रक चालक को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया गलगलिया : मद्य निषेध अभियान के तहत चेक पोस्ट गलगलिया में चल रहे चेकिंग अभियान में एक ट्रक से पांच बोतल बंगाल निर्मित शराब जब्त किया गया. चेक पोस्ट पर तैनात मजिस्ट्रेट मनोज कुमार ने बताया कि सिलीगुड़ी से आ रही ट्रक नंबर डब्लूबी73डी 6879 पर […]
विज्ञापन
ट्रक चालक को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया
गलगलिया : मद्य निषेध अभियान के तहत चेक पोस्ट गलगलिया में चल रहे चेकिंग अभियान में एक ट्रक से पांच बोतल बंगाल निर्मित शराब जब्त किया गया. चेक पोस्ट पर तैनात मजिस्ट्रेट मनोज कुमार ने बताया कि सिलीगुड़ी से आ रही ट्रक नंबर डब्लूबी73डी 6879 पर बालू लदे ट्रक की जब जांच की गयी,
तो बालू के अंदर से पांच बोतल शराब जब्त किया. ट्रक चालक बसंत कुमार दास को ट्रक के साथ गलगलिया थाना को सुपूर्द किया गया. गलगलिया थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि गिरफ्तार ट्रक चालक बसंत कुमार दास को मेडिकल के लिए ठाकुरगंज भेजा गया है. मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




