बस से दो किलो गांजा बरामद

ठाकुरगंज : सिलीगुड़ी से गलगलिया आ रही बस में एसएसबी 19वीं वाहिनी के कादोमनी बीओपी द्वारा छापेमारी कर दो किलो गांजा बरामद किया गया. गुप्त सूचना के आधार पर मारे गये इस छापे में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पायी है. एसएसबी सूत्रों के अनुसार सोमवार को एसएसबी को सिलीगुड़ी से गांजा लाये जाने की […]
ठाकुरगंज : सिलीगुड़ी से गलगलिया आ रही बस में एसएसबी 19वीं वाहिनी के कादोमनी बीओपी द्वारा छापेमारी कर दो किलो गांजा बरामद किया गया. गुप्त सूचना के आधार पर मारे गये इस छापे में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पायी है. एसएसबी सूत्रों के अनुसार सोमवार को एसएसबी को सिलीगुड़ी से गांजा लाये जाने की सूचना मिली थी,
जिसके बाद बंगाल सीमा पर अवस्थित चक्करमारी में बस संख्या डब्लूबी 1 6438 की जांच के दौरान सीट के नीचे दो किलो गांजा बरामद किया गया. गांजा बरामदगी के बाद बस में मौजूद यात्रियों से गहन पूछताछ की गयी परंतु गांजा कैरियर की गिरफ्तारी नहीं हो पायी. इसके बाद एसएसबी ने गांजा एवं बस को जब्त कर खोड़ीबाड़ी थाना को सौंप दिया. एसएसबी कंपनी कमांडर सुरेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह छापेमारी हुई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




