बास्केट बॉल फाइनल में 109वीं वाहिनी की जीत

Published at :16 Mar 2016 6:24 AM (IST)
विज्ञापन
बास्केट बॉल फाइनल में 109वीं वाहिनी की जीत

किशनगंज : स्थानीय खगड़ा स्थित बीएसएफ हेड क्वार्टर में मंगलवार को इंटर बटालियन खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. क्षेत्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता के दौरान आयोजित बास्केट बॉल खेल के फाइनल मैच 109वीं वाहिनी और 139वीं वाहिनी के बीच खेला गया. इस रोमांचक व संर्घषपूर्ण मैच के दौरान 109वीं वाहिनी की टीम ने 139वीं […]

विज्ञापन

किशनगंज : स्थानीय खगड़ा स्थित बीएसएफ हेड क्वार्टर में मंगलवार को इंटर बटालियन खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. क्षेत्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता के दौरान आयोजित बास्केट बॉल खेल के फाइनल मैच 109वीं वाहिनी और 139वीं वाहिनी के बीच खेला गया. इस रोमांचक व संर्घषपूर्ण मैच के दौरान 109वीं वाहिनी की टीम ने 139वीं वाहिनी की टीम को पराजित करते हुए शिल्ड पर अपना कब्जा जमा लिया.

वहीं प्रतियोगिता के दौरान दोनों टीमों के समर्थक भी पूरे जोश में दिखे और खिलाडि़यों का उत्साह वर्धन करते दिखे. प्रतियोगिता के समाप्ति के उपरांत दोनों टीमों के समर्थकों ने अपने खिलाडि़यों को कंधे पर उठा कर जीत का जश्न मनाया. इस मौके पर बीएसएफ के सभी पदाधिकारियों के साथ साथ भारी संख्या में बीएसएफ जवान, महिलाएं व बच्चे उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन