खेतों में लौटी हरियाली

Published at :21 Aug 2015 3:24 AM (IST)
विज्ञापन
खेतों में लौटी हरियाली

लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश से सूख रहे धान की फसल में हरियाली आ गयी है.जिसे देख कर क्षेत्र के किसनों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गयी है. बताते चले कि बीते एक माह से वर्षा नहीं होने से खेत में रोपे गये धान के बिचड़े सूख रहे थे और खेतों […]

विज्ञापन

लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश से सूख रहे धान की फसल में हरियाली आ गयी है.जिसे देख कर क्षेत्र के किसनों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गयी है. बताते चले कि बीते एक माह से वर्षा नहीं होने से खेत में रोपे गये धान के बिचड़े सूख रहे थे और खेतों में दरारे पड़ गयी थी,

लेकिन बीते शुक्रवार से हो रही बारिश से अब धान के रोपे गये बिचड़ा में जान आ गयी है. पोठिया प्रखंड क्षेत्र के अलग अलग गांव के किसानों ने बताया कि धान की रोपनी के लिए जुलाई एवं अगस्त माह में वर्षा होना काफी जरूरी है. तब ही धान का फसल अच्छी होती है. परंतु इस साल जुलाई व अगस्त माह में वर्षा जरूरत से काफी कम हुआ है. इस लिए इस साल धान की फसल अच्छी होने की उम्मीद काफी कम दिख रही है. लेकिन बीते दिनों से हो रही बारिश से कुछ हद तक धान के पौधे में सुधार दिख रहा है. किसानों ने बताया कि ससमय वर्षा नहीं होने से धान के खेत में बरसाती घास उग गये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन