मामला सीओ की मौत का: कोचाधामन पहुंची फोरेसिंक जांच टीम

कोचाधामन: बुधवार को कोचाधामन सीओ विभू विश्वनाथ का शव नायलॉन की रस्सी से संदेहास्पद स्थिति में लटका हुआ मिला था. सीओ की संदेहास्पद मौत के कारणों की जांच के लिए पटना से कोचाधामन जांच में आयी फोरेंसिक टीम घटना से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की बारीकी से जांच कर रही है. गुरुवार को पटना से आयी […]
गुरुवार को पटना से आयी फोरेंसिक जांच टीम सीओ आवास पहुंच कर घटना की जानकारी ली. इसके बाद टीम ने फंदे में लगे रस्सी के आसपास रखे सामान, बेडरूम तथा बेड रूम में रखे विभिन्न वस्तुओं, आवास के अंदर, बाहर विभिन्न बिंदुओं की बारिकी से जांच की. कार्यालय कर्मियों से भी पूछताछ की.
घटना के पश्चात आधिकारिक तौर पर ली गयी वीडियो फुटेज को देखा. मौके पर एसडीपीओ मो कासीम, थानाध्यक्ष सीपी यादव, एसआइ अभय कुमार, बीडीओ मृत्युंजय कुमार सहित अन्य कर्मी मौजूद थे. मामले में फोरेंसिक टीम ने बताया कि अभी जांच की जा रही है. जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ खुलासा हो पायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










